फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चकबंदी न्यायालय में महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, रोते हुए ये बताई वजह

Fri, 19 Dec 2025 06:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

सुन्ना गांव निवासी संगीता का कहना है कि उसका पड़ासियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी समस्या को लेकर वह कई बार यहां आ चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
संगीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रही एक महिला ने शुक्रवार दोपहर कैराना तहसील क्षेत्र के कलक्ट्रेट स्थित चकबंदी न्यायालय में अपने ऊपर तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपनी वर्षों पुरानी जमीन संबंधी वाद के समाधान के लिए न्यायालय पहुंची थी। इस अप्रत्याशित घटना से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से महिला को बचाया जा सका।
विज्ञापन

 

गांव सुन्ना निवासी संगीता का अपनी ज़मीन को लेकर पड़ोसियों से लंबे समय से वाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार, इस मामले में दो बार उसके पक्ष में फैसला आ चुका था, परंतु विपक्षी द्वारा एक बार फिर से वाद दायर करा दिया गया, जिससे मामला फिर से उलझ गया। 
 

तीन दिनों से चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रही संगीता का आरोप है कि उसे न्याय नहीं मिल रहा है, जिसके चलते वह अत्यधिक हताश और निराश हो गई थी। इसी हताशा में उसने आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठाने का प्रयास किया।
 

शुक्रवार दोपहर संगीता चकबंदी न्यायालय में पहुंची, तो अपने साथ एक डिब्बे में तेल लेकर आई थी। अचानक, उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। यह देखकर वहां मौजूद लोग और कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए। आनन-फानन में लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए महिला को पकड़ा और आग लगाने से पहले ही उसे रोक लिया। इस दौरान, न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाया-बुझाया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद, पुलिस ने महिला को घर भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच का आश्वासन दिया है।

ये भी देखें...
Saharanpur: घने कोहरे के कारण नौचंदी, शहीद एक्सप्रेस समेत ये 14 ट्रेनें आईं लेट, सात घंटे तक परेशान रहे यात्री

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें