फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: न्याय न मिलने से टूटी महिला, शामली में चकबंदी न्यायालय परिसर में केरोसिन डालकर आत्मदाह का किया प्रयास

Fri, 19 Dec 2025 05:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कलक्ट्रेट स्थित चकबंदी न्यायालय में जमीन विवाद से परेशान महिला ने तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते लोगों ने बचाया। पुलिस ने समझाकर महिला को घर भेजा।

विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली कलक्ट्रेट स्थित चकबंदी न्यायालय में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव सुन्ना निवासी संगीता ने न्याय न मिलने से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास कर लिया। महिला तेल की बोतल लेकर न्यायालय परिसर में पहुंची और अपने ऊपर तेल डाल लिया।
विज्ञापन


लोगों ने बचाई महिला की जान
महिला के आत्मदाह के प्रयास को देख वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और आग लगाने से पहले ही बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
 
विज्ञापन

दो बार फैसले के बाद फिर से वाद
पीड़िता संगीता का कहना है कि उसका चकबंदी न्यायालय में पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दो बार फैसला उसके पक्ष में आ चुका है, इसके बावजूद विरोधी पक्ष ने फिर से वाद दाखिल कर दिया। वह पिछले तीन दिनों से न्यायालय के चक्कर काट रही थी।

पुलिस ने समझाकर भेजा घर
लगातार मानसिक दबाव और न्याय न मिलने की भावना से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला को समझाया और काउंसलिंग के बाद उसे घर भेज दिया। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें