मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अमित उर्फ सन्नी निवासी गांव आदमपुर पैर में गोली लगने से घायल हुआ जबकि इसी गांव के रहने वाले दूसरे बदमाश नितिन उर्फ निक्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से कासिम से लूटी गई बाइक, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए थे।
पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला दर्ज कर शनिवार को चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उधार चुकाने के लिए बाइक लूटी थी। अमित उर्फ सन्नी के खिलाफ 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नितिन उर्फ निक्की का फिलहाल कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।