इससे पहले सोमवार को पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर मीडिया के सामने आईं। कहा कि वह जिला पंचायत में अपने अधिकारों का हनन नहीं होने देंगी। तीन साल तक गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण भी नहीं करने देने का आरोप लगाया।
28 जून शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने डीएम रविंद्र सिंह के सामने पेश होकर सुरक्षा कर्मी और गाड़ी नहीं दिए जाने और उनके कार्य में हस्तक्षेप रोकने की शिकायत की थी। इसके साथ ही जिला पंचायत में रार शुरू हुई।
मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू गुर्जर, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी के आवास पर मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने डीएम और सीएम से की। सीएम ने स्वतंत्र होकर कार्य करने को कहा है।