फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: कछुओं की तस्करी कर रहे दो भाई गिरफ्तार, प्रतिबंधित प्रजाति के आठ कछुए बरामद

Wed, 04 Aug 2021 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पकड़े गए आरोपी सगे भाई राशिद व शाकिर पुत्र नफीस निवासी आजाद कालोनी गली नंबर चार सहारनपुर हैं। उनसे बरामद कछुए इंडियन टैंट टर्टल प्रजाति के बताए गए हैं। 
विज्ञापन
इंडियन टैंट टर्टल - फोटो : Amar Ujala shamli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में शहर कोतवाली पुलिस ने कछुएं की तस्करी के आरोप में सहारनपुर निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित इंडियन टैंट टर्टल प्रजाति के आठ कछुएं बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह को शहर कोतवाली पुलिस को गश्त चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि दो लोग कछुए की तस्करी करते हैं और थोड़ी देर में दिल्ली बस स्टैंड शामली में आने वाले हैं। 

इस सूचना पर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग से वन दरोगा आदित्य शर्मा टीम के साथ मौके पर बुलवाया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उनके कब्जे से डिब्बे में रखे गए प्रतिबंधित आठ कछुएं बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी सगे भाई राशिद व शाकिर पुत्र नफीस निवासी आजाद कालोनी गली नंबर चार सहारनपुर हैं। उनसे बरामद कछुएं इंडियन टैंट टर्टल प्रजाति के बताए गए हैं। 
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि कछुओं को दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें