शामली। सरशादी लाल समूह की अपर दो आब श़ुगर मिल का नया गन्ना पेराई सत्र आगामी आठ नवंबर से शुरू होगा। बुधवार को शामली चीनी मिल ने गन्ना इंडेंट का पूजन करके जारी कर दिया गया।
शामली चीनी मिल के गन्ना कंपाउंड में विधि विधान से गन्ना इंडेंट का पंडित द्वारा पूजन किया गया। शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, सहायक महाप्रबंधक दीपक राणा मौजूद रहे। मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक ने बताया कि शामली चीनी मिल आठ नवंबर को दोपहर 12:15 बजे पूजन कार्य होगा। केन यार्ड में गन्ना डालकर विधिवत पूजन किया जाएगा। मिल ने पांच नवंबर को गेट का 15 हजार क्विंटल गन्ना इंडेंट, छह नवंबर को पांच हजार, सात नवंबर को 15 हजार क्विंटल गन्ना, आठ नवंबर को 51 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है।