शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद अपर दोआब शामली चीनी मिल ने नए पेराई सत्र भुगतान शुरू कर दिया। मिल ने 4.60 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान शामली गन्ना सहकारी समिति के खाते में भेज दिया है। नए पेराई सत्र में ऊन चीनी मिल ने 29.50 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल ने 19.31 करोड़ का भुगतान किया है।
जिले की चीनी मिलों का गन्ना पेराई सत्र पिछले वर्ष नवंबर में शुरू हुआ था। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नए पेराई सत्र में जिले की चीनी मिलों ने अभी तक 205.47 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। जिसमें शामली चीनी मिल ने 63.87 लाख क्विंटल, ऊन चीनी मिल ने 59.28 लाख क्विंटल, थानाभवन मिल ने 82.32 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। जिसका कुल बकाया भुगतान 611.99 करोड़ रुपये है। शामली चीनी मिल ने 191.96 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल ने 174.61 करोड़ रुपये, और 245.42 करोड रुपये थानाभवन चीनी मिल ने किसानों का गन्ना खरीदा है। शामली चीनी मिल 4.60 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल 29.50 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल 19.31 करोड़ रुपये मिलाकर कुल 53.41 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान कर पाई है। कुल 53.41 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान करने के बाद जिले की चीनी मिलों पर 558.58 करोड़ रुपये बकाया है। शामली चीनी मिल पर 187.36 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल पर 145.11करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिलो पर 226.11 करोड़ रुपये बकाया है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह के मुताबिक जिले की सभी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है, मगर चीनी मिले बकाया गन्ना भुगतान में पिछड़ रही है।