फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ई रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या, जंगल में मिला शव, अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Sat, 05 Oct 2024 11:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक रिक्शा चालक की अज्ञात बदमाशों की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में लांक चौकी से 500 मीटर दूरी पर ई रिक्शा चालक (47)बाबू उर्फ भज्जी कश्यप की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


गांव लांक निवासी बाबू उर्फ भज्जी ई रिक्शा चलाता था। रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से ई रिक्शा चलाने शामली आया था। रोजाना वह शाम को छह बजे तक घर पहुंच जाता था, लेकिन आज जब सात बजे तक घर नहीं पहुंचा परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ मिला।

यह भी पढ़ें: तुम सुंदर नहीं हो: BA-BSC करो, छात्राओं ने एचओडी पर लगाए गंभीर आराेप, कही आत्महत्या की बात, प्रशासन बोला-कर लो
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उसकी ई-रिक्शा लांक जाने वाले रास्ते पर पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर खड़ी मिली। इसके बाद उसकी तलाश की तो थोड़ी दूर पर उसका शव पड़ा मिला।

मृतक के पेट व शरीर के कई हिस्से पर नुकीली वस्तु से गहने घाव के निशान पाए गए। उसके सिर पर भी चोट के निशान मिले। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या करना माना जा रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद एएसपी संतोष कुमार सिंह व सीओ सिटी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया इस मामले में अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें