फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: भाजपा के पांच सभासदों को नगर पालिका चेयरमैन से जान का खतरा, लगाई सुरक्षा की गुहार, दर्ज कराई एनसीआर

Fri, 04 Oct 2024 03:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद में भाजपा सभासद ने नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल पर एनसीआर  दर्ज कराई है। उन्होंने पांच सभासदों को धमकी देने का आरोप लगाया है। भविष्य में जान माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर की नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा के पांच सभासदों के बीच रार का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड 16 के भाजपा सभासद अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने समेत पांच सभासदों को चेयरमैन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आशंका जताई कि उनकी कभी भी हत्या की जा सकती है। कोतवाली में चेयरमेन अरविंद संगल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वार्ड 16 दयानंद नगर के सभासद अनिल कुमार उपाध्याय ने कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसके समेत पांच सभासद वर्तमान समय में नगप पालिका शामली के भाजपा सभासद हैं। हम सभी द्वारा नगर पालिका परिषद में हो रहे घोटालों को लेकर समय समय पर अधिकारियों को शिकायत की जाती है और कार्रवाई की मांग की जाती है।

इससे खिन्न होकर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल झूठी शिकायतों के माध्यम से दबाव बनाते हैं और धमकी देते हैं। झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जाती है और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। चेयरमैन दबंग किस्म का व्यक्ति हैं। चेयरमैन की दबंग प्रवृति होने के कारण हमें जान का खतरा बना हुआ है। हमें भविष्य में जान ओर माल का नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

उधर, चेयरमैन का कहना है कि रांजीव, अनिल उपाध्याय, निशिकांत आदि सभासद उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं, जिसके कारण धमकी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मैंने उक्त सभासदों के खिलाफ धमकी देने की पूर्व में एनसीआर दर्ज कराई हुई है, जिससे क्षुब्ध होकर अब इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। सभासद नगर पालिका में भी गलत कार्य कराना चाहते हैं, जो मैं कतई नहीं होने दूंगा, चाहे मेरी जान भी क्यों न चली जाए।

यह भी पढ़ें: Shamli: आईएसआई एजेंट के फोन का डाटा रिकवर, पाकिस्तान भेजे थे सेना के फोटो और जानकारी, लाहौर में करता था बात
विज्ञापन

चेयरमैन ने लगाया था सभासदों पर गुड्डन जैसा हश्र करने की धमकी का आरोप
15 दिन पूर्व ही पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने एक सप्ताह पहले सभासद अजीत निर्वाल समेत चार सभासद व दो सभासदों के पति पर गुड्डन जैसा हश्र करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई हुई है। पुलिस उस मामले की भी जांच में जुटी है।

10 से अधिक बार घोटाले का आरोप लगाते हुए शिकायत कर चुके सभासद
अनिल और अन्य का आरोप है कि नगर पालिका में कई घोटााले किए गए हैं। जिनकी शिकायत वे 10 से अधिक बार एडीएम और डीएम से कर चुके हैं। फिर से मामले को लेकर डीएम से मिला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें