फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली : राजा मिहिर भोज के प्रतिमा अनावरण को लेकर राजपूत समाज में आक्रोश, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 18 Sep 2021 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

नोएडा में सीएम योगी द्वारा राजा मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर बागपत जिले में राजपूत समाज में आक्रोश है। शनिवार को राजपूत समाज के लोगों ने इसके विरोध में में टेंट लगाकर भूख हड़ताल की तैयारी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर वहां से हटाने का प्रयास किया इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक भी हो गई। 
 
विज्ञापन
भूख हड़ताल की तैयारी करते राजपूत समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को राजपूत समाज के लोगों ने राजा मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर आक्रोश जताया। दरअसल, राजा मिहिर भोज की प्रतिमा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 तारीख को नोएडा में अनावरण करने आ रहे हैं। इसे लेकर राजपूत समाज के लोग रोष जता रहे हैं। शनिवार को राजपूत उत्थान सभा के लोग व अन्य राजपूत समाज के लोग थानाभवन स्थित गेस्ट हाउस पर पहुंचे और टेंट लगाकर भूख हड़ताल की तैयारी करने लगे। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया। उन्हें टेंट नहीं लगाने दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ काफी नोकझोंक भी हुई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: पार्षद जुबैर हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, एक आरोपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजा मिहिर राजपूत समाज के राजा थे। जबकि गुर्जर समाज उन्हें अपना राजा बता रहा है। राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि राजा मिहिर भोज राजपूत समाज से थे। गुर्जर समाज इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने राजा मिहिर भोज के नाम से गुर्जर शब्द हटाकर राजपूत लिखने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें