फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: यमुना नदी का जलस्तर घटा, कुछ दिन पहले दिखाया था रौद्र रूप, जिले में मच गई थी तबाही

Thu, 20 Jul 2023 11:14 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Flood Update : शामली जिले के लिए राहत की खबर है। बताया गया कि यमुना नदी का जलस्तर घट गया। हालांकि कुछ दिन पहले ही यमुना नदी ने रौद्र रूप दिखाया था, जिससे शहर में तबाही मच गई थी।
विज्ञापन
यमुना नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने के चलते यमुना नदी का जलस्तर घटकर 230.12 मीटर दर्ज किया गया। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि 11 जुलाई को यमुना नदी ने क्षेत्र में अपना रौद्र रूप दिखाया था। यमुना में आई बाढ़ का पानी हरियाणा के सनौली स्थित गौशाला में पहुंच गया था, जिस कारण सात गोवंश की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: तमंचा तानकर लगवाए जय श्रीराम के नारे, गले में भगवा गमछा डाल पीटा, मस्जिद से घर लौट रहा था शहरकाजी का बेटा

विज्ञापन

उधर, सहपत के पास भी यमुना की बाढ़ का पानी तटबंध का करीब 40 मीटर हिस्सा बहा कर ले गया था। बाढ़ का पानी हजारों बीघा फसलों में भर गया था। लेकिन इसके बाद से यमुना में पानी की मात्रा धीरे-धीरे कम होती चली गई।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार शाम को यमुना नदी का जलस्तर 230.6 मीटर दर्ज किया गया था। गुरुवार सुबह 8:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर समुद्र तल से 230.2 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा था। गुरुवार सुबह हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 28,723 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहीं सिसिकियां: 12 मौतों के बाद बचा सिर्फ गम, हादसे को याद कर सिहर उठते हैं परिजन, दर्दनाक थे वो पल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें