पिछले सप्ताह पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 232.25 मीटर तक पहुंच गया था। बताया गया कि यमुना में खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। शामली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से सहपत में यमुना तटबंध टूट गया था। यमुना के बाढ़ के पानी से हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गईं थीं।
बता दें कि सोमवार को भी सुबह यमुना नदी का जलस्तर 230.75 मीटर होने के बाद शाम 4:00 बजे जलस्तर घटकर 230.65 मीटर रह गया था। वही, मंगलवार सुबह यमुना नदी के जलस्तर में और गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह आठ बजे यमुना नदी का जलस्तर 230.32 मीटर पर बह रहा है।