फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लावारिस कुत्ते ने सात वर्षीय मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर

Tue, 03 Mar 2026 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव भारसी स्थित ईंट भट्ठे पर एक लावारिस कुत्ते ने मोहल्ला जन्नत कॉलोनी निवासी सादिक की सात वर्षीय पुत्री फरीन पर मंगलवार को हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के समय बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगा दिया। गंभीर रूप से घायल फरीन को लहूलुहान अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बा निवासी मनीष, सादिक, पंकज का कहना है कि कस्बे में लावारिस कुत्तों का आतंक है। आए दिन लोगों पर हमला बोल रहे हैं। नगर पालिका को कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें