फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुल्हेंडी पर उपद्रव किया तो सलाखों के पीछे होंगे उपद्रवी

Tue, 03 Mar 2026 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली शहर में होली पर पैदल मार्च करती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शामली। जिले में दुल्हेंडी का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर रंग में भंग करने का किसी ने प्रयास किया तो उसे सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

होलिका दहन सोमवार रात को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब पुलिस ने दुल्हेंडी को लेकर तैयारी की है। जिले को पांच जोन 15 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में पुलिस और पीएसी के 1800 जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जिले में 36 कलस्टर और नौ क्यूआरटी बनाए गए हैं। प्रत्येक दो-तीन गांवों में एक कलस्टर लगातार भ्रमण करती रहेगी।
अगर कहीं पर कोई झगड़े या किसी के उपद्रव करने की सूचना मिलती है तो पुलिस दो से तीन मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेंगी। उपद्रवियों व शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी के लिए सर्विलांस टीमें लगाई गई है। एसपी ने चेतावनी दी अगर किसी ने कहीं पर शांति भंग करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें