फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा बॉर्डर पर किसानों व वाहन चालकों पर बरसाईं लाठियां, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जमकर हंगामा

Tue, 24 Oct 2023 05:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों व वाहन चालकों पर जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस की कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
हरियाणा बॉर्डर पर किसानों व वाहन चालकों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिनों से लगातार हरियाणा सीमा पर खडे़ धान से भरे वाहनों के चालकों ने हरियाणा के करनाल जिले की मंगलौरा पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने विरोध कर हंगामा कर रहे चालकों व किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। किसानों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


हरियाणा की धान की मंडियों में अधिक आवक के कारण यूपी के किसानों के धान से भरे वाहनों को यूपी-हरियाणा सीमा पर रोका गया है। छह दिनों से काफी संख्या में वाहन बिडौली पुल पर खड़े किए गए हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को किसानों व अन्य वाहन चालकों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हरियाणा की मंगलौरा पुलिस चौकी पर जाकर मार्ग खोलने को लेकर प्रदर्शन किया। जिस पर पहले तो पुलिस ने चालकों व किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई।

किसानों व अन्य शहरों से आए वाहन चालकों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, हरियाणा पुलिस ने एहतियातन बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि बिना किसी वजह किसानों पर लाठियां भांजी जा रही हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। किसान रोहन, सोहनवीर, राजबीर का कहना है कि मामले की शिकायत पीएम मोदी से भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें