फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीराज में खूब जब्त हो रही अवैध संपत्ति: सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने राइस मिल को किया कुर्क

Mon, 11 Apr 2022 05:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

योगी सरकार में अपराधियों की शामत आ गई है। वहीं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भी प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। शामली में आज प्रशासन की टीम ने सपा विधायक नाहिद हसन की राइस मिल को कुर्क करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सपा विधायक नाहिद हसन मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद हैं। फरवरी 2021 में तत्कालीन कोतवाल प्रेमवीर राणा ने सपा विधायक नाहिद हसन और उसकी मां तब्बसुम बेगम सहित 40 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। 15 जनवरी 2022 को पुलिस ने नाहिद हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि उनकी मां तब्बसुम बेगम अभी भी फरार चल रही हैं। प्रशासन नाहिद के करीबियों की घेराबंदी करने में जुटा है।

विज्ञापन


नाहिद हसन के ऊपर 2019 में झिंझाना क्षेत्र की महिला ने भी अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। नाहिद हसन पर गैंगस्टर व अमानत में खयानत के मुकदमे में उनके अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर रखी है। दोनों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में 28 अप्रैल को सुनवाई होगी। प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने के बाद कैराना में नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन, अरशद हसन व उनके करीबियों की घेराबंदी की जा रही है। सोमवार विधायक के पिता व चाचा के पुराने राइस मिल की भूमि को भी प्रशासन ने कुर्क कर लिया। विधानसभा चुनाव में नामांकन के अगले ही दिन नाहिद हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जेल में रहकर ही नाहिद ने चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराया। नाहिद की बहन इकरा हसन ने चुनाव प्रचार की बागडोर संभाली थी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, 358 पहुंचा एक्यूआई, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने झुलसाया 
विज्ञापन


चाचा ने कब्जा रखी थी ग्रामसभा की भूमि
सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन के कब्जे से भी पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने करीब 10 बीघा ग्राम सभा की भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। पुलिस ने विधायक के चाचा सरवर हसन के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके अलावा दूसरे चाचा अरशद हसन की भी राइस मिल के पास कृषि भूमि पर काटी गई अनाधिकृत कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया था।

सड़क हादसे में हो गई थी मुन्नवर हसन की मौत 
2009 में सड़क दुर्घटना में विधायक नाहिद हसन के पिता पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की मौत हो गई थी। सम्राट राइस मिल की जमीन पर मालिकों के तौर पर मुनव्वर हसन और उनके भाई सरवर हसन व एक पार्टनर शहजाद का नाम सामने आया है। बताया गया कि शहजाद दुबई चला गया है। अब प्रशासन ने नाहिद के परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें