सोमवार देर रात को ड्यूटी करने के बाद वे अपने कमरे पर आराम करने गए थे। मंगलवार को अमित कुमार अपनी ड्यूटी पर और प्रमोद कुमार पूजा करने के लिए मंदिर चले गए। उसी समय पड़ोस में रहने वाली महिला प्रसाद देने के लिए उनके कमरे पर गई तो मुख्य आरक्षी बिजेंद्र सिंह का पंखे से फंदा लगा हुआ देखा। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।