फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा नेताओं के फाड़े पोस्टर, किसानों ने बिड़ौली में चक्का जाम कर किया प्रदर्शन और...

Mon, 27 Sep 2021 09:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में प्रदर्शन के दौरान किसानों की भीड़ ने भाजपा के पोस्टर फाड़ डाले। उधर, सुबह सिक्ख युवकों की एक टोली ने बाजार में खुली दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन
शामली में किसानों ने हाईवे किया जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में झिंझाना क्षेत्र में चक्का जाम के दौरान यमुना खादर खाप के किसानों ने बिड़ौली यमुना पुल पर चक्का जाम किया। वहीं झिंझाना के बाजार में किसानों की भीड़ ने जहां भी कोई भाजपा नेता का पोस्टर लगा मिला, उसे फाड़ डाला। गाड़ीवाला और ऊन में भी किसानों ने जाम लगाया।

विज्ञापन

  
बिड़ौली यमुना पुल पर यमुना खादर खाप के नेतृत्व में किसानों ने दोपहर तीन बजे तक करनाल हाईवे को जाम रखा। ऊन तहसीलदार अजय कुमार शर्मा को एक पांच सूत्रीय मांग पत्र देकर धरना समाप्ति की घोषणा की। मांग पत्र में तीनों कृषि कानूनों का समाप्त करना, एमएसपी पर कानून बनाना, बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेना, गन्ने का भुगतान समय पर कराना और गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करना शामिल किया गया है। मौके पर अरविंद खोड़समा, राजकुमार, सरदार नवाब सिंह, सचिन कुमार, सरदार निक्का सिंह, सरदार सत्ता सिंह, कालू सिंह, अशोक फोगाट, मास्टर मोहर सिंह, कृष्णपाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया
विज्ञापन


उधर, सुबह सिक्ख युवकों की एक टोली ने बाजार में खुली दुकानों को बंद करा दिया। खंभों पर लगे भाजपा नेताओं के पोस्टर फाड़ डाले। करीब 12 बजे गाड़ीवाला पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, देशपाल आशीष चौधरी और ऊन में अजय कुमार के नेतृत्व में भी किसानों ने जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें

वहीं थानाभवन में किसान संगठनों ने नगर के चरथावल मोड़ पर चक्का जाम किया। करीब दो बजे थानाभवन एसएचओ को ज्ञापन देकर चक्का जाम समाप्त किया। रोडवेज ने भी कई रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया। जिससे यात्री बसों की प्रतीक्षा में परेशान नजर आए। वहीं, बाजारों में कोई असर देखने को नहीं मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें