फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में योगी सरकार पर खूब बरसे जयंत चौधरी, बोले- यूपी में नहीं बचा लोकतंत्र और कहा...

Fri, 05 Feb 2021 07:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
महापंचायत में मंच पर बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शामली के गांव भैंसवाल की किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर खूब बरसे। कहा कि जो उंगली किसानों की तरफ उठेगी उसे तोड़ दिया जाएगा। सिंघु बॉर्डर पर हिंसा रची गई और यही सरकार गाजीपुर में करना चाहती थी, लेकिन चौधरी अजित सिंह के आगे आने से कामयाब नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कन्या कल्याणकारी जूनियर हाईस्कूल के मैदान में हुई किसान महापंचायत में जयंत चौधरी ने कहा कि पंचायत रालोद के आह्वान पर बुलाई गई है। सरकार धारा-144 लगा ले, लेकिन किसान रुकने वाले नहीं हैं। योगीजी का माथा बहुत बड़ा है, उस पर धारा-144 लिखवा लें। यूपी में लोकतंत्र नहीं बचा, यहां किसी को न्याय नहीं मिलता। गाड़ी में बैठाकर पलटा दी जाती है। गाजीपुर बॉर्डर पर भी ऐसा ही करने की तैयारी थी। भाजपा के पदाधिकारी वहां पेट्रोल बम लेकर गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। जो किसानों के साथ अन्याय करेगा, उनकी आने वाली पीढ़ियों को भी किसानों की हाय लगेगी। किसानों की आवाज उठाने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। हरियाणा में बुजुर्ग गुरुमुख सिंह और जीत सिंह को जेल में डाल दिया गया। 

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन में युवाओं ने भरी हुंकार, बोले- बेगुनाह किसानों पर हुआ लाठीचार्ज, माफी मांगे सरकार
विज्ञापन


जयंत ने कहा कि खेती का खर्च बढ़ रहा है। पशुओं से फसलों को बचाने के लिए तार लगानी पड़ रही है। सरकार किसानों का भला करना चाहती थी तो बजट में एमएसपी पर कानून बनाती। किसानों को बिना जमीन गिरवी रखे 10-15 लाख तक के ऋण का प्रावधान करती। ट्यूबवेलों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। किसान के बस में बिजली बिल देना नहीं रहा। डीजल, खाद, बिजली सब महंगा हो गया। जमीन और घर सब लुट रहा है। सरकार को सुधार करना था तो डीजल, बिजली पर सब्सिडी देती। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत: मैदान खचाखच, गलियां और सड़कें जाम, तस्वीरों में देखें शामली का हाल

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा कि मोदीजी तुम्हें ही पीछे हटना होगा, हम तो पैदा ही जिद्दी हुए हैं। अध्यक्षता बाबा सूरजमल ने और संचालन रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चेयरमैन ने किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें