फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगठन सृजन अभियान में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर जुल्म किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को समर्थन देने की घोषणा की। बृहस्पतिवार को झिंझाना रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने संगठन की विचाराधारा से लोगों को अवगत कराने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, श्यामलाल शर्मा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, जुनैद, लोकेश कटारिया, परवीन तरार, राजेंद्र सिंह, सोमपाल, महीपाल शर्मा, संजय शर्मा, राशिद अली, हितेंद्र खैवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें