फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पकड़ रहा शामली, सरपट दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला बनने के करीब दस साल बाद ही सही, लेकिन शामली अब रफ्तार पकड़ रहा है। जिले में बन रहे तीन हाईवे और रिंग रोड का निर्माण पूरा हो जाने के बाद जाम नगरी कहे जाने वाले शामली में वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। इनमें पानीपत-खटीमा हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण काम तेजी से चल रहा है, जबकि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का पहला चरण पूरा हो चुका है। शहर के चारों ओर बाईपास निर्माण का काम भी तेजी पर है। काम की यही रफ्तार रही तो आने वाले डेढ़ से दो साल में शामली की रंगत ही बदल जाएगी।
विज्ञापन

------------------
तेजी से चल रहा मेरठ-करनाल हाईवे का चौड़ीकरण
शामली। मेरठ से करनाल तक लगभग 85 किमी लंबे हाईवे के चौड़ीकरण का काम गुजरात की डीआर निर्माण एजेंसी कर रही है। शामली जनपद में इसकी लंबाई लगभग 32 किमी है। अब हाईवे को 25 से 30 मीटर चौड़ा मनाया जा रहा है। अगले करीब डेढ़ साल में हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। हाईवे पर पड़ने वाले मुजफ्फरनगर के बायवाला चौक पर ओवरब्रिज बन रहा है। इसके अलावा सिंभालका में भी ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। टपराना, झिंझाना के गाड़ीवाला चौक और बिड़ौली में भी ओवरब्रिज का निर्माण होना है। यमुना पर पुल का निर्माण भी चल रहा है।
--------------
पानीपत-खटीमा हाईवे पर दौड़ने लगे वाहन
जिले से होकर गुजर रहे पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण की रफ्तार बहुत तेज है। जिले की सीमा में इस हाईवे की लंबाई करीब 34 किमी है। बनत से बाबरी तक जगह-जगह कई किमी की एक लेन बना दी गई है। इस पर वाहनों का दौड़ना भी शुरू हो गया है, जबकि दूसरी तरफ का काम चल रहा है। इस हाईवे पर बनत से पश्चिम दिशा में बाईपास का निर्माण हो रहा है। बनत के पीछे जलालपुर मार्ग पर ओवरब्रिज और कृष्णा नदी पर चार लेन पुल का निर्माण तेजी पर है। करीब डेढ़ साल के अंदर यह पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---------------------
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का एक चरण हुआ पूरा
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की जिले में लंबाई करीब 48 किमी है। पहले चरण के अंतर्गत ग्राम सिक्का तक चौड़ीकरण पूरा हो गया है, जबकि आगे सहारनपुर की ओर काम तेजी से चल रहा है। शामली से दिल्ली तक तक यात्री सुगम हो गई है, जबकि निर्माण पूरा होने के बाद सहारनपुर तक भी वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे।
-----------------
शहर के चारों ओर होगी रिंग रोड, बिना रुके चलेंगे वाहन
शामली। जिले से होकर गुजर रहे तीन हाईवे के चौड़ीकरण के अलावा सबसे ज्यादा लाभ शहर के चारों ओर बनने वाली रिंग रोड से होगा। पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित कंडेला से मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित टपराना तक बाईपास की मंजूरी मिलने के बाद शहर के चारों ओर रिंग रोड बनने का रास्ता साफ हो गया है। किसी भी हाईवे से आने वाले भारी वाहन शहर के भीतर आए बिना रिंग रोड से गुजर जाएंगे। इससे शहर में जाम की समस्या नहीं होगी। मेरठ-करनाल हाईवे से पानीपत-खटीमा हाईवे तक, पानीपत-खटीमा हाईवे से सहारनपुर हाईवे को क्रास करते हुए टपराना तक बाईपास निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका से पानीपत खटीमा हाईवे तक भी बाईपास का निर्माण तेजी पर है। जबकि कंडेला से टपराना तक बाईपास निर्माण के लिए धारा 3-ए के तहत गजट का प्रकाशन हो चुका है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि शहर के चारों ओर रिंग रोड निर्माण के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया। प्रदेश स्तर पर मांग करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की रिंग रोड बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

---------------
शामली में इन स्थानों पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
- मेरठ-करनाल हाईवे पर बुढ़ाना पुल से मुंडेट नहर की पुलिया तक
- गुरुद्वारा तिराहे से बुढ़ाना रोड तक बने बाईपास तक
- गुरुद्वारा तिराहे से एसटी तिराहे तक
- शहर के भीतर आने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम से
---------------
इन स्थानों पर बन रहे ओवरब्रिज
- सिंभालका
- बलवा के पास रेलवे लाइन
- पूर्वी यमुना नहर पर लिलौन के पास
- कृष्णा नदी पर पुल का निर्माण
- बनत से जलालपुर मार्ग
- पूर्वी यमुना नहर पर मुंडेट कलां के पास
- टपराना गांव में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें