फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह रही भीड़भाड़, इसके बाद सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह रही भीड़भाड़, इसके बाद सन्नाटा
विज्ञापन

शामली। रविवार को सुबह छह से नौ बजे तक बाजार में खूब भीड़ रही, जबकि इसके बाद सन्नाटा पसर गया। सुबह छह बजे से नौ बजे तक बाजार खोलने की अनुमति है। इस दौरान केवल फल एवं सब्जी के अलावा दूध की डेयरी खोली जा सकती है, जबकि कुछ प्रतिबंधित दुकानें भी खुली रहीं।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन सुबह छह से नौ बजे तक फल एवं सब्जी के अलावा दूध की डेयरी खोलने की अनुमति थी। इसके बावजूद मुख्य बाजार में कुछ प्रतिबंधित दुकानें खुली रहीं। लोग इन पर खरीदारी करते नजर आए। नौ बजे के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया। मुख्य बाजार की सड़क सुनी नजर आई। सब्जी मंडी में भी कोई दुकान खुली नहीं थी। इसके अलावा एमएसके रोड, कैराना रोड तथा बुढाना रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम तक कुछ वाहनों की आवाजाही के अलावा अन्य गतिविधियां नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें