फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: महिला से छेड़छाड़, पति को चाकू और पेंचकस मारकर किया घायल, अस्पताल में हालत गंभीर; तीन पर FIR

Mon, 24 Aug 2026 08:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

कैराना के मोहल्ला अफगानान में एक महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। दोनों पक्षों में पंचायत हुई, जिसमें फैसला करा दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही आरोपियों ने महिला के पति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन
एफआईआर होने पर पुलिस ने शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना नगर के मोहल्ला अफगानान में महिला से छेड़छाड़ के विवाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने के कुछ देर बाद ही महिला के पति पर रास्ते में आरोपियों ने पेंचकस और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक का पानीपत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

पीड़ित परिवार के अनुसार, महिला घर से बाजार जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला की पिटाई की गई। विवाद बढ़ने के बाद मोहल्ले में पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था।
 

आरोप है कि रात करीब नौ बजे महिला अपने पति के साथ बाजार जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके पति को रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने पेंचकस और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। परिजन उसे कैराना सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन घायल को पानीपत के निजी अस्पताल ले गए, जहां आईसीयू में भर्ती कर उपचार चल रहा है। क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि शिवम उर्फ नोनू, विक्की और मोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

18 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के करीब 18 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। घायल युवक पानीपत के निजी अस्पताल की आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है और आरोपियों को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं।  
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले का ब्यौरा तलब किया है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

ये भी देखें...
ईडी का छापा: रडार पर रहा राना हाउस, पूर्व चेयरमैन के साथ मुजफ्फरनगर के इन दो उद्यमियों के ठिकानों पर भी जांच


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें