हिंदू रक्षा दल ने सपा विधायक नाहिद हसन और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पैदल धर्म जागरण यात्रा को नहीं निकलने दिया। साथ ही हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी समेत कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिंदू रक्षा दल, उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने शामली पहुंचकर कैराना विधायक नाहिद हसन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए हनुमान धाम में प्रदर्शन किया। थानाभवन के शिवकुमार चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर दो बजे पदाधिकारी शामली के हनुमान धाम स्थित हनुमान टीला पहुंचे। यहां ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि सपा विधायक नाहिद हसन ने सहारनपुर जिले के गंगोह में कथित रूप से घर का घेराव नहीं करने देने संबंधी बयान दिया था। यह बयान एक वर्ग के लोगों के ऊपर दिया गया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उत्तराखंड के लोगों को कथित रूप से घुसपैठिया कहने का आरोप लगाया। संगठन का कहना है कि इस तरह के बयानों से उत्तराखंड के नागरिकों के सम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंची है।
ज्ञापन में दोनों बयानों की निष्पक्ष जांच कराने, कानून के तहत अपराध पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उत्तराखंड के नागरिकों के सम्मान एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही जांच और कार्रवाई की जानकारी संगठन को लिखित रूप में देने का अनुरोध किया गया।
पुलिस ने शामली में ही रोके कार्यकर्ता, पैदल धर्म जागरण यात्रा रद्द करनी पड़ी
हिंदू रक्षा दल ने दोनों बयानों के विरोध में मंगलवार को शामली के हनुमान धाम से कैराना तक पैदल धर्म जागरण यात्रा निकालने का आह्वान किया था। संगठन ने यात्रा की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन पुलिस ने शामली में ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया। सीओ के आश्वासन के बाद पदाधिकारियों को पैदल धर्म जागरण यात्रा रद्द करनी पड़ी। सीओ जितेंद्र यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की जांच कराने की मांग की है।
विधायक के आवास की सुरक्षा बढ़ाई
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी द्वारा तीन नवंबर को शामली से कैराना तक हिंदू एकता पदयात्रा निकालने के आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस ने पिंकी चौधरी समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। एहतियातन विधायक नाहिद हसन और उनकी बहन सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया।
ये बोले विधायक नाहिद हसन
विधायक नाहिद हसन ने स्पष्ट किया कि गंगोह थाने में उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के लिए यह बात नहीं कही थी। अरबीन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारे आदमी की हत्या हुई है। इस मामले में इतने अधिक लोग आ जाएंगे कि घर के बजाय घेर बन जाएगा। उनकी बात को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।