फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हाईवे कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे खेत में मिला शव

Tue, 19 Mar 2024 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के बहावड़ी के जंगल में हाईवे कंपनी के सुपरवाइजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी के जंगल में दिल्ली देहरादून हाईवे कंपनी के सुपरवाइजर का शव पड़ा मिला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच मे जुटी है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। जबकि पुलिस दुर्घटना में मौत होना मान रही है।

विज्ञापन


गढीपुख्ता थाना क्षेत्र के मजरा हरि नगर निवासी संजीव (45) वर्ष पुत्र हरवीर सिंह दिल्ली देहरादून हाईवे पर डाली जा रही मिट्टी के कार्य की देखरेख के लिए गांव बरलाजट में सुपरवाइजर के रूप में कार्य करता था।

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उसका शव  गांव बहावड़ी कुडाना मार्ग पर सड़क किनारे खेत में मिला है। उसकी बाइक सड़क पर पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं, जबकि पुलिस दुर्घटना में युवक की मौत होना मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें