फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांस्टेबल द्वारा शिक्षक की हत्या पर शिक्षक संगठनों में रोष

Tue, 19 Mar 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली आरके इंटर कॉलेज में मुल्यांकन केंद्र में धरने पर बैठे ​शि​क्षिको को सम्बो​धित करते वक्
विज्ञापन
शामली। संयुक्त शिक्षक संघर्ष महासंघ जनपद की बैठक हुई। जिसमें जनपद चंदौली निवासी शिक्षक धर्मेंद्र सिंह की मुजफ्फरनगर में बोर्ड परीक्षा संबंधी विभागीय ड्यूटी पर तैनाती के दौरान पुलिस कांस्टेबल द्वारा गोली मारकर हत्या करने की दुस्साहसिक घटना पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

महासंघ के पदाधिकारियों ने दोषी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजने और कठोरतम सजा दिलाने, मृतक शिक्षक के आश्रित को तत्काल पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद देने, मृतक के आश्रित को योग्यतानुसार नौकरी देने के साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दोषी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई और मृतक आश्रित को मुआवजा व नौकरी नहीं दी गई तो समस्त शिक्षक संगठनों द्वारा व्यापक आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में संजीव मलिक, योगेश राठी, नितिन पंवार, रोहित राणा, सुधीर राणा, आदेश पंवार, संजीव खोखर, पवन जावला, रश्मि वर्मा, रश्मि चौधरी, नवनीत कुमार रहे।
दो घंटे बंद रहा मूल्यांकन कार्य

परीक्षकों ने शिक्षक धर्मेंद्र पर मुजफ्फरनगर में हुई फायर की घटना को लेकर दो घंटे मूल्यांकन कार्य बंद रखा। परीक्षकों का आरोप है कि नशे में होने के कारण मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश ने शिक्षक धर्मेंद्र को गोली मारी है। सभी परीक्षकों ने घटना की निंदा करते हुए शिक्षक के परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें