फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बहुत गाली देता था, इसलिए गला घोंटकर मार दिया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो हुआ सनसनीखेज खुलासा

Wed, 28 Aug 2024 05:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। साथी ई रिक्शा चालक ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन गाली देने से क्षुब्ध होकर होकर ई रिक्शा चालक ने अपने साथी ई रिक्शा चालक समीर की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को नंगला राई खेड़ा गांव के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 

खेत से बरामद हुई मृतक की ई रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला
कैराना में ईदगाह के पास रहने वाला 15 वर्षीय समीर ई रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता था। समीर के पिता सलीम उर्फ काला दिव्यांग हैं। सोमवार शाम समीर ई रिक्शा के साथ लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को परिजन और मोहल्ले के लोग समीर की तलाश कर रहे थे। इस दौरान रामडा रोड पर मुर्गी फार्म से आगे ईख के खेत में समीर की ई रिक्शा लावारिस हालत में मिली। परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें देखा कि समीर की ई रिक्शा के साथ एक अन्य ई रिक्शा भी चल रही थी, जो पानीपत रोड से होते हुए बाईपास की ओर मुड़ गई। पुलिस ने दूसरी ई रिक्शा चालक समीर निवासी मोहल्ला दरबार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि समीर उसे आए दिन बेवजह गाली देता था। इस कारण सभी ई रिक्शा चालक उसकी खिल्ली उड़ाते थे। 
 
विज्ञापन

इसलिए उसने समीर को मार डाला। वह उसे अपने साथ ले गया और शर्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। रात्रि में ही शव को जंगल में डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नंगला खेड़ा के जंगल में ईख के खेत के अंदर से शव को बरामद कर लिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम और सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस का कहना था कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें