फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: झिंझाना चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, युवक को पीटने और घसीटकर कार्यालय से बाहर फेंकने का मामला

Tue, 27 Aug 2024 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

युवक को पीटने और घसीटकर कार्यालय से बाहर निकालने के मामले में झिंझाना चेयरमैन समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक से मारपीट और कार्यालय से घसीटते हुए बाहर फेंकने के मामले में पुलिस ने झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ पीड़ित रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अगस्त को कस्बे के मोहल्ला कापड़ियान निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सेवाराम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय में अपने राशन कार्ड के प्रपत्र पर मोहर लगवाने के लिए गया था। उस दौरान सुरेश पाल कश्यप ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चेयरमैन, सुनील कुमार तथा एक अज्ञात ने मारपीट की तथा सिर पर जूते चप्पल बजाए। आरोप था कि अध्यक्ष तथा उनके साथियों ने उसे कार्यालय से घसीटते हुए गेट के बाहर फेंक दिया। जिसमे पीड़ित को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने जांच के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप, सुनील तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं चेयरमैन ने आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि मैं उस समय बीच बचाव कराने के लिए गया था। कर्मचारियों से युवक की नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें