शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव आल्दी गांव में नशे में धुत पति का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने तेजधार हथियार से पत्नी पर हमला कर उसका एक कान काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी महिला अरुणा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति नशे का आदि है। आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि शनिवार की बीती रात्रि भी पति नशे की हालत में घर पर पहुंचा । वहां पर किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया।