फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान बेटे की मौत से छाया मातम: सदमे में परिजन, रोते हुए बेहोश हुई पत्नी, तीन बहनों का इकलौता भाई था कुलदीप

Sat, 27 Jan 2024 09:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में क्रिकेट खेलते हुई जवान बेटे की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वहीं, पति की मौत से पत्नी रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में क्रिकेट खेलते हुए एक युवक की मौत होने से मोहल्ले में शोक छा गया। जवान बेटे की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत होने से पिता सदमे में है। उधर, मृतक की पत्नी भी बार-बार रोते हुए बेहोश हो रही है।   

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी सर्राफ व्यापारी के युवा पुत्र की हृदय गति रुकने से मौत होने से मोहल्ले में शोक छाया रहा। हर किसी ने इकलौते पुत्र की मौत पर दुख व्यक्त किया। परिजनों ने बताया कि उसे पहले से कोई समस्या नहीं थी। अचानक उन पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

28 वर्षीय कुलदीप वर्मा की शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वीवी डिग्री कॉलेज में सार्थियों के साथ किक्रेट खेलते हुए हृदय गति रुकने से मौत हो गई। साथ में खेलने गए दयानंद नगर निवासी अक्षय ने बताया कि कुलदीप पहले ऑवर की तीसरी बॉल ही फेंक रहा था, उसी समय अचानक गिर गया और वह कुछ बोल नहीं पाया।

इसके बाद साथी उसे निजी अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बताया कि युवक पूरी तरह से स्वस्थ था और उसे पहले से न तो कोई बीमारी थी और न ही उसे कोई समस्या थी। मौत होने से परिजन गहरे सदमे में है। मोहल्ले में भी युवक की मौत को लेकर शोक छाया रहा। हर किसी ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

हार्ट अटैक या हार्ट फेल के हो सकते है कई कारण, इससे करें बचाव
फिजिशयन डॉ. पंकज गर्ग का कहना है कि हार्ट अटैक या हार्ट फेल होने के मामले अक्सर सामने आ रहे हैं। युवाओं में भी इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं,जिसमें सामने आ रहा है कि जिम करते हुए, खेलते हुए या नाचते हुए हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। उन्होने बताया कि इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें एक कारण ये हो सकता है कि इस तरह के मामलों में पहले से दिल संबंधी कोई समस्या रही हो और इसकी जानकारी न हो पाई हो। दूसरा ये कि खानपान, तला भुना, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्राल बढ़ जाता है और उसका पता नहीं चल पाया हो। 

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार
विज्ञापन

इसके अलाव ब्लड प्रेशर का बढ़ना और भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना भी हार्ट अटैक या हार्ट फेल होने के कारण बनते हैं। बहुत ज्यादा सर्दी में भी हार्ट फेल हो सकता है। उन्होने बताया कि इससे बचाव के लिए जरूरी है कि कोई भी खेल या अन्य गतिविधि करने से पहले बॉडी को वार्मअप कर लें। अगर किसी के परिवार में पहले कोई दिल का मरीज रहा हो और उस परिवार के किसी सदस्य को सांस फूलता हो, घबराहट हो या दम फूलता है तो वह अपनी जांच कराएं। अपनी दिनचर्या को सही रखे। ज्यादा तला भुना खाने से परहेज करें और फास्ट फूड बर्गर आदि का सेवन करने से बचे। कोई भी समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह लें।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें