शामली जनपद के बाबरी थानाक्षेत्र से सऊदी अरब में परिवार के साथ उमरा करने के लिए गए बाबरी के कपड़ा व्यापारी की अचानक छाती में दर्द के बाद मौत हो गई। परिजन दोपहर बाद सऊदी अरब में ही शव को सुपुर्दे खाक करेंगे। व्यापारी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जलालाबाद के रहने वाले अमानत खान ने बताया कि वह अपने जीजा 65 वर्षीय वसीम खान, बहन रुकैया, बेटी जीनत आदि के साथ 21 जनवरी को सऊदी अरब में उमरा करने के लिए गए थे। उन्हें 12 फरवरी को वापस लौटना था।
28 जनवरी को अचानक ही जीजा वसीम खान की छाती में दर्द हुआ और तबियत खराब हो गई। जिन्हें सऊदी अरब के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की देर शाम उनका इंतकाल हो गया। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई।
बाबरी में वसीम केपरिजनों में कोहराम मचा है। अमानत ने बताया कि सऊदी अरब में ही जौहर की नमाज के बाद शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। वसीम कपडों की बिक्री करते थे जबकि उनका एक बेटा फिरोज बर्तनों की बिक्री करता है।पीड़ित परिवार को सांंत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।