फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: गोवंश की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 18 May 2022 11:52 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के कांधला थानाक्षेत्र में निराश्रित गोवंश ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत के बाद एकत्र हुए ग्रामीण व जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला क्षेत्र के गांव नाला में गोवंश की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांधला थानाक्षेत्र के नाला गांव निवासी महेशवीर (65)  पुत्र रामसिंह बुधवार सुबह घर से खेत के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में निराश्रित गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने गोवंश को भगाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन वृद्ध को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: वकीलों में उबाल, पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में आज रहेगी हड़ताल, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

 

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से निराश्रित गोवंश से छुटकारा दिलाने की मांग की है। वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में बागपत जनपद में भी एक गोवंश ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी थी। जिसे वृद्ध की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी ग्रामीणों ने आवारा घूम रहे गोवंश से छुटकारा दिलाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें