फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहले दिन शुरू नहीं हुई इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और मौका देते हुए 17 से 20 मई तक परीक्षा कराने के निर्देश दिए। जिले में अधिकतर विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा आरके इंटर कॉलेज शामली में होगी जबकि बायोलोजी की प्रयोगात्मक परीक्षा वीवी इंटर कालेज में होगी। पहले दिन किसी भी विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा पिछले महीने 20 से 27 अप्रैल के बीच हुई थी। उस समय कुछ विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी। यूपी बोर्ड ने परीक्षा देने से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। शासन के निर्देश पर बोर्ड ने 17 से 20 मई तक छूटे हुए विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के निर्देश दिए। आरके इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज में इंटर की फिजिक्स, केमेस्ट्री, एग्रोनॉमी प्रथम, एग्री बोटेनी, एग्रीफाइ एंड क्लाइमेट, एग्री इंजीनियरिंग, एग्रोनोमी सिक्स, एग्री जुलोजी, एनीमल हसबेंडरी, एग्री केमेस्ट्री विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी जबकि बायोलोजी की प्रयोगात्मक परीक्षा वीवी इंटर कॉलेज में होगी। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों से संपर्क किया जा रहा है।
बुधवार से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों से छूटे हुए विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें