दो युवक छोड़कर गए थे घर
मृतक के बड़े भाई विक्रांत के अनुसार होली खेलने के बाद देर शाम बाइक पर दो युवक सम्राट को घर छोड़कर गए थे। उस समय वह अर्द्धबेहोशी की हालत में था और उसके चेहरे पर चोट लगी हुई थी।
सुबह नहीं उठे तो हुआ शक
रात में वह घर पर सो गया था, लेकिन गुरुवार सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी वह अचेत रहा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
परिजनों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।