फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: प्रेम प्रसंग का पता चलते ही दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दूल्हा हिरासत में लिया; 18 लाख में फैसला

Sun, 22 Nov 2026 06:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

देहरादून की बीएससी की छात्रा ने शामली के एलम कस्बे के प्रेमी पर सात साल तक शारीरिक शोषण के आरोप लगाए। शनिवार रात युवक की बरात दिल्ली गई तो वधू पक्ष ने किसी लड़की को धोखा देने वाले से शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा दिया गया। वहीं मंडप में पहुंची प्रेमिका को 18 लाख रुपये दिए गए, तब पुलिस ने छोड़ा।
विज्ञापन
बरात लेकर एलम पहुंच गई थी युवती। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मेट्रो विहार स्थित बैंक्वेट हॉल में शनिवार को एलम निवासी युवक की बरात पहुंची तो वहां शादी की खुशियों के बजाय विवाद शुरू हो गया। दूल्हे के पुराने प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आने पर वधू पक्ष ने बरात को रोक दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया। जिस मंडप में सात फेरों की तैयारी थी, वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और पंचायत शुरू हो गई। 
विज्ञापन

मामला बैंक्वेट हॉल से शाहदरा थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता और भाई समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात से रविवार सुबह तक चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। बताया गया कि युवती पक्ष को 18 लाख रुपये और दुल्हन पक्ष को भी शादी में हुए खर्च की रकम दी गई। इसके बाद हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया।
 
Trending Videos

बरात पहुंचते ही थम गईं शादी की रस्में
एलम निवासी युवक शनिवार दोपहर तीन कारों में बरात लेकर दिल्ली के मेट्रो विहार स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंचा था। बरात के स्वागत और शादी की रस्मों की तैयारी थी, लेकिन वधू पक्ष ने युवक के पुराने प्रेम प्रसंग का मामला उठाकर विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब युवक का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था तो यह बात उनसे छिपाई क्यों गई। वधू ने भी युवक के साथ सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद बरात की रस्में रुक गईं और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। वधू पक्ष ने शादी की तैयारियों पर हुए खर्च की रकम वापस मांगी।

बैंक्वेट हॉल से थाने पहुंची पंचायत, पांच हिरासत में
बैंक्वेट हॉल में विवाद और पंचायत के बीच देहरादून निवासी युवती भी दिल्ली पहुंच गई। उसने शाहदरा थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता और भाई समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रेमिका, दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों के बीच थाने में बातचीत शुरू हुई। शनिवार रात से रविवार सुबह तक पंचायत चलती रही। बताया गया कि समझौते के तहत प्रेमिका पक्ष को 18 लाख रुपये दिए गए, जबकि दुल्हन पक्ष को शादी की तैयारियों पर हुआ खर्च लौटाया गया। सुलह के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया। हालांकि, समझौते और रकम के लेनदेन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 

दुल्हन पक्ष ने भी शादी से किया इंकार
वधू पक्ष का कहना था कि युवक ने अपने पुराने प्रेम प्रसंग की बात छिपाई। ऐसे में वह अपनी बेटी का विवाह उससे नहीं करना चाहते। उनका कहना था कि जब युवक पहले ही दूसरी जगह धोखा देने के आरोपों में घिरा है तो वे अपनी बेटी का भविष्य उसके साथ नहीं जोड़ेंगे। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया गया।
 

ये है पूरा मामला
देहरादून निवासी बीएससी की छात्रा का आरोप है कि एलम निवासी युवक वर्ष 2016 से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। अब वह दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा ने देहरादून के पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। युवती ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी साझा कर युवक और उसके परिजनों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद वह तीन सहेलियों और परिजनों के साथ एलम पहुंची थी और युवक के घर के बाहर हंगामा कर शादी रुकवाने की मांग की थी। बाद में युवक की बरात दिल्ली पहुंची तो वहां भी विवाद खड़ा हो गया। युवती के पहुंचने की जानकारी मिलने पर दुल्हन पक्ष ने बरात रोक दी। मामला थाने पहुंचा और अंत में पंचायत के बाद समझौते की बात सामने आई।
 
विज्ञापन

देहरादून पुलिस करेगी कार्रवाई
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला देहरादून पुलिस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस प्रकरण में आगे की जो भी कार्रवाई होगी, वह देहरादून पुलिस ही करेगी।

ये भी देखें...
शामली: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, युवा गुड़ व्यापरी की मौत, 12 नवंबर को इस वजह से चल गई थी शादी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें