फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: संकीर्ण पुलिया से टकराकर बाइक खाई में गिरी, मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 10 Jan 2024 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार दोपहर एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा एक संकीर्ण पुलिया से बाइक टकराने से हुआ। वहीं मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के गंदेवदा संगम से कुछ ही दूरी पर रजवाहे के पुल के संकीर्ण होने के कारण बाइक पुलिया से टकराते हुए रजबहे में जा गिरी। जिससे बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी सोनू पुत्र सतपाल उम्र 35 वर्ष मंगलवार की रात बुआ के यहां थाना नानौता क्षेत्र के ग्राम छछरौली से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गंदेवडा संगम से कुछ ही दूरी पर ग्राम भनेड़ा की और एक रजबहे की संकीर्ण पुलिया है। जहां बाइक पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी। राहगिरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को उपचार के लिए थाना भवन ले जाया गया, जहां पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक मकान बनाने का कार्य करता था। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

आए दिन संकीर्ण पुलिया के कारण हो रहे हादसे
जिस रजबहे की पुलिया के कारण हादसा हुआ,वहां पर पूर्व में भी कई हा दसे हो चुके हैं। पुलिया कई वर्ष पुरानी होने के कारण संकीर्ण हो चुकी है। जिसके कारण हादसे होते हैं। आने वाले वाहन चालकों को पुलिया कई बार दिखाई नहीं देती है। लोगों ने पुलिया के दोबारा निर्माण की मांग की है।

अब कौन करेगा परिवार का पालन पोषण?
मृतक के परिवार में माता पिता के अलावा पत्नी और तीन बच्चे भी है। व ही मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब सोनू की मौत के बाद उसके परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी रोटी का संकट आन खड़ा हो गया है। लोगों ने पीड़ित परिवार को मदद की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें