फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हरिद्वार लोकसभा सीट से निदर्लीय उम्मीदवार उमेश कुमार को दी जीत की अग्रिम बधाई

Fri, 22 Mar 2024 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
उमेश कुमार के साथ विजय चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर हरिद्वार सीट से नामांकन कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। पश्चिमी यूपी से भी काफी संख्या में उनके समर्थक रोशनाबाद पहुंचे। शामली जनपद के लिलौन निवासी विजय चौधरी ने प्रत्याशी उमेश कुमार को बुके भेंट कर जीत की अग्रिम बधाई दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुुनावी लोकबंधन: पुश्तैनी सीट को पाने की जद्दोजेहद, RLD में शामिल हो रहे नेताओं को खास धागा बांध रहे जयंत

उत्तराखंड की हरिद्वार सीट पर भाजपा से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके बेटे का नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव पर खाप की छाप: चौधरियों के दर पर दस्तक दे रहे प्रत्याशी, रुख पर टिकीं निगाहें

बता दें कि विधानसभा के चुनाव में उमेश कुमार ने भाजपा के गढ़ में खानपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। अब उनके लोकसभा से नामांकन करने के बाद इस सीट पर चुनाव दिलचस्प होगा। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें