फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पड़ोसी युवक ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बेटी की हालत देख परिजनों के उड़े होश,अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 16 Sep 2023 09:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली के एक गांव में पड़ोसी युवक ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। वहीं, बच्ची की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कैराना क्षेत्र के एक गांव में घर के आंगन में सो रही तीन साल की बच्ची को पड़ौस के युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची द्वारा चिल्लाने पर घर के अंदर से बच्ची की बड़ी बहन व मां के आ जाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब चार बजे क्षेत्र के एक गांव में एक तीन साल की बच्ची घर के आंगन में सो रही थी। जबकि उसकी मां व बड़ी बहन घर के अंदर काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ौस का एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची द्वारा चिल्लाने पर बच्ची की मां व बड़ी बहन बाहर आई तो आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजन घायल अवस्था में बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी प्रवीण के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ हत्याएं: सिर-हाथ काटकर नाले में फेंकी लाश तो कहीं जमीन में गाड़ा शव, LLB के छात्र का भी मर्डर, दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी प्रवीण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है तथा बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें