फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: घर बैठे कमाई और इंग्लैंड से पार्सल में गिफ्ट भेजने का झांसा देकर महिला से आठ लाख ठगे, ऐसे बनाया शिकार

Sun, 17 May 2026 02:49 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के कैराना निवासी पूनम से ठगों ने इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क किया। ऑनलाइन घर बैठे कमाई का झांसा दिया गया। साथ ही इंग्लैंड से सोने व हीरे के जेवरात भेजने का झांसा देकर आठ लाख रुपये खातों में डलवा लिए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग ने इंग्लैंड से गिफ्ट में सामान भेजने का झांसा देकर कैराना निवासी पूनम से आठ लाख रुपये ऑनलाइन ठग लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

 

कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी पूनम गृहिणी और उनके पति किसान हैं। महिला ने बताया कि पिछले साल इंस्टाग्राम पर उन्हें ऑफर मिला कि इंग्लैंड की कंपनी से जुड़ें और घर बैठे ही लाखों रुपये कमाएं। इसके बाद उनके घर के मोबाइल फोन व्हाटसएप कॉल आई। कॉल करने वाले अनजान व्यक्ति ने फिर उन्हें घर बैठे कमाने के लिए कंपनी का सदस्य बनने को कहा गया।
 

इसके बाद 30 नवंबर 2025 को उनके पास फिर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि कंपनी की तरफ से गिफ्ट के तौर इंग्लैंड से पार्सल में कुछ सामान आ रहा है, जिसे एयरपोर्ट से ले लेना। पार्सल में आईफोन, सोने व हीरे की ज्वैलरी और छह हजार पौंड होना बताया गया। अगले दिन उस अनजान व्यक्ति ने सामान आना बताते हुए उससे डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद 40 हजार रुपये व 50 हजार जमा कराए।
 

इस तरह आठ दिसंबर 2025 तक कई बार में उससे आठ लाख रुपये जमा किए। इसके बाद 11 दिसंबर को उस व्यक्ति ने फोन कर एक लाख 26 हजार रुपये और जमा करने को कहा। महिला ने कहा कि अब उसके पास रुपये नहीं है और उसने अपने जेवर तक गिरवी रखकर उसे रुपये दिए हैं तो उस व्यक्ति ने धमकी दी कि अगर उसने रुपये जमा नहीं कराए तो वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देगा। इसके बाद उसे ठगी होने का पता चला। पीड़िता की तरफ से साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

किसान का एटीएम कार्ड बदलकर 62 हजार रुपये निकाले
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भनेड़ाजट निवासी किसान महक सिंह ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 23 फरवरी को वह किसी काम से शामली बाजार में आया था। एसबीआई के निकट एटीएम पर अपने खाते से रुपये निकालने गया था। किसी अनजान व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें