आबकारी विभाग ने मिनी ट्रक में लाई जा रही चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की 270 पेटी बरामद की हैं। मिनी ट्रक का चालक मौके से भाग गया। आबकारी विभाग की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आबकारी निरीक्षक विनय कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि करनाल की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक को राज्य कर विभाग की सचल दल प्रथम इकाई ने रोककर जांच की तो उसमें चंडीगढ़ में बिक्री वाली 270 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। शराब से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाने पर मिनी ट्रक को शराब सहित कब्जे में लेकर राज्य कर विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया और आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा।
आबकारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शराब का भौतिक सत्यापन किया। चार पव्वे नमूने के लिए सील किए गए, जबकि शेष शराब 68 प्लास्टिक बोरियों में रखकर सील कर दी गई।
आबकारी निरीक्षक के अनुसार मिनी ट्रक क्रांति कुमार निवासी शिवपुरी खोजी, शाहजहांपुर के नाम पर है, जबकि चालक की पहचान नहीं हो सकी। उनका कहना है कि दूसरे राज्य की शराब को उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए लाई जा रही थी। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आदर्श मंडी थाने मिनी ट्रक के मालिक व चालक के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
ये भी देखें...
यूपी: दारुल उलूम देवबंद के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट और चैनल फर्जी, मोहतमिम ने कह दी ये बात