फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी जाना हुआ आसान

Fri, 30 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
नवरात्र पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में शारदीय नवरात्र में एक अक्तूबर से लेकर पंद्रह दिन तक शामली से मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए रोडवेज की दो बस रोजाना दौड़ेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर डिपो ने सहारनपुर आरटीओ से बीस रोडवेज बसों के मां शाकंभरी देवी तक चलाने के लिए परमिट मांगे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी देवी जाने के लिए शामली से सीधी बसें नहीं थीं। श्रद्धालुओं को शाकुंभरी देवी जाने के लिए शामली से सहारनपुर तक जाना पड़ता था, सहारनपुुुर से बेहट बस अड्डे से प्राइवेट बस के माध्यम से  मां के दर्शन के लिए जाते थे।  

मेले के दौरान प्राइवेट बस मालिक शामली से मां शाकुंभरी देवी के लिए अस्थायी परमिट लेकर प्राइवेट बसों का संचालन कर रहे थे।
नवरात्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब दस लाख श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए जाते हैं। पंद्रह दिनों तक मां शाकुंभरी देवी मंदिर में मेला लगता है। उत्तर प्रदेश
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एस के बनर्जी ने बताया कि सहारनपुर डिपो ने मां शाकुंभरी देवी के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बीस परमिट आरटीओ से मांगे हैं।

शुक्रवार को आरटीओ सहारनपुर मां शाकुंभरी देवी के लिए बीस रोडवेज बसों के संचालन के लिए  परमिट जारी कर देगा। उन्होंने बताया कि बीस परमिटों में दो रोडवेज बसों का सहारनपुर डिपो प्रतिदिन शामली रोडवेज अड्डे से  मां शाकुंभरी देवी के लिए संचालन करेगा।  एक रोडवेज बस सुबह और दूसरी बस शाम के समय शामली से शाकुंभरी देवी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें