फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का दूसरा दिन: भाजपा-बसपा प्रत्याशियों समेत सात ने खरीदे नामांकन पत्र, कलक्ट्रेट में रही कड़ी सुरक्षा

Thu, 21 Mar 2024 08:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में नामांकन के दूसरे दिन भाजपा और बसपा प्रत्याशियों समेत सात ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन
शामली डीएम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव के मद्देनजर शामली में दूसरे दिन भाजपा के प्रदीप चौधरी, बसपा के श्रीपाल राणा समेत सात ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं, किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया। उधर, डीएम रविंद्र सिंह और एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम कोर्ट में सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया चलती रही। दूसरे दिन भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के लिए सहारनपुर के शिव विहार कॉलोनी के रहने वाले हंस कुमार जैन, बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा के लिए सुनील कुमार, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से प्रीति कश्यप के लिए रोहताश ने नामांकन पत्र खरीदा। 

इसके अलावा आजाद अधिकार सेना पार्टी से ओमबीर, सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया के लिए गुफसान ने मौलाना जाहिद के लिए, न्याय धनसभा से तितरो के निशांत ने, मीमली के रहने वाले योगेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा तीन नामांकन पत्र बुधवार को खरीदे गए। अब कुल 10 लोग नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।

दूसरे दिन भी आम लोगों की एंट्री रही बंद
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के कारण कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को आम लोगों की एंट्री पूरी तरह से बंद रही। वकीलों के अलावा कलक्ट्रेट के कर्मचारियों को भी अंदर जाने की अनुमति थी। तहसील के बाहर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई थी।

टीम ने की वाहनों की चेकिंग
लोकसभा चुनाव का आगाज होने के बाद आचार संहिता लगा दी गई है। चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए उड़न दस्ता टीम ने शामली के अलावा कैराना, कांधला, थानाभवन और अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों पर लगाए गए विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडों, स्टीकरों को उतरवाया गया। कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: फ्लैशबैक: भूमि दान कर चर्चा में आए, देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे वीपी सिंह, मुजफ्फरनगर से खोला था मोर्चा
विज्ञापन

ऑनलाइन भी कर सकते हैं नामांकन
एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि नामांकन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रहेगी। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद प्रत्याशी रिटर्निंग अधिकारी के सामने शपथ पत्र लेने के लिए तिथि और समय बुक कर सकता है। नामांकन प्रक्रिया निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी भी कलक्ट्रेट में लगवाए गए हैं। पहले चरण के लिए आगामी 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। होली, धुलैंडी पर दो दिन की छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें: BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें