फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के मनाने पर भी नहीं माने वरिष्ठ नागरिक

विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर धरने पर बैठे वरिष्ट नागरिक सेवा समिति के सदस्यो से वार्ता करते तहसीलदार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तहसीलदार के मनाने पर भी नहीं माने वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन

शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से वृद्धा एवं विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन स्थल सदर तहसीलदार संतकुमार ने पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया। लेकिन वरिष्ठ नागरिक अपनी मांग पर अडिग रहे।
सुभाष चौक पर वरिष्ठ नागरिकों के आंदोलन में मंगलवार को चमनलाल अरोरा, पद्म सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, विरेंद्र कुमार, अशोक कुमार मित्तल, श्रीपाल गोयल, रमेश विश्वकर्मा, इलमचंद, वेदपाल, सुरेंद्र सरोहा, रामदेव शर्मा, सुनीता गोस्वामी क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान वीवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक व रोटरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जैन उनके बीच पहुंचे। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि सात दिनों से वरिष्ठ नागरिकों का धरना जारी हैं, लेकिन जनपद का कोई भी जनप्रतिनिधि क्रमिक अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक वरिष्ठ नागरिकों की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। तहसीलदार सदर संतकुमार ने वरिष्ठ नागरिकों से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों ने तहसीलदार का अनुरोध ठुकरा दिया। इस मौके पर हरिश्चंद्र अत्रि, सरदार राजेंद्र पाल सिंह, सरदार सूरत सिंह, रामकिशन, विमला देवी, मंजू कपूर, सुभाष चंद्र, गिरधर, कृष्ण कांत भारद्वाज, मनजीत कौर, राजेंद्र कौर, बबलू देवी, लखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजपाल पांचाल ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें