फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमण से बचने के लिए डीएम ने व्यापारियो से मांगा सहयोग- -आवश्यक वस्तुओ और दवाइ्र्रयो को निधार्रित रेट पर बेचे-

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमण से बचने के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा है। जिलाधिकारी ने कहा कि दुकानदार आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों को निर्धारित मूल्य पर ही बेचें।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम जसजीत कौर ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ संक्रमण से बचने के उपायों को लेकर चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेशभर में अब शुक्रवार की शाम आठ बजे से मंगलवार प्रात: सात बजे तक कर्फ्यू लगेगा। सभी व्यापारियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने में सहयोग देना होगा। व्यापारी केवल निर्धारित दामों पर ही आवश्यक वस्तुएं तथा दवाइयां बेचें ओवररेटिंग कतई ना करें।
विज्ञापन

बैठक में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने डीएम को आश्वासन देते हुए कहा कि कर्फ्यू का निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार कड़ाई से पालन किया जाएगा। कोई भी व्यापारी निर्धारित दामों से अधिक दामों पर आवश्यक वस्तुएं तथा दवाई आदि नहीं बेचेगा। उन्होंने कर्फ्यू के समय में जनपद के बाजारों को सैनिटाइज कराए जाने की मांग की। संक्रमित मरीजों के घर डॉक्टर भेजकर उन्हें नियमित दवाई दस दिन तक दिलाई जाए।
विज्ञापन

शामली के कोविड-19 डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था की जाने तथा ऑक्सीजन लगाने वाले टेक्नीशियन तथा डॉक्टरों का स्टाफ बढ़ाए जाने की मांग की। डीएम ने कहा कि बाजारों को सैनिटाइज कराया जाएगा। डिस्ट्रिक कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की भरपूर व्यवस्था तथा डॉक्टरों की सुचारु व्यवस्था कराई जाएगी। किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसपी सुकीर्ति माधव, मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर महामंत्री रवि संगल, अनुज गोयल, महेश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें