धार्मिक समारोह में बही भक्ति की धारा
शामली। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति और महर्षि वाल्मीकि कुटी आश्रम के तत्वावधान में अलग-अलग स्थानों पर वाल्मीकि जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायकों ने देर रात तक सुरीले भजनों से समा बांधे रखा। समारोह में भक्ति की धारा बहने से श्रद्धालु झूमने को विवश हो गए।
शनिवार की रात शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद में वाल्मीकि मंदिर में आयोजित जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद कश्यप और अरविंद संगल ने किया। जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने भजन सुनाकर देर रात तक श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। प्रधान जितेंद्र चंद्रा, महासचिव मनीष गहलोत, कोषाध्यक्ष सुचित्र पाहिवाल, सचिव दीपक बिड़ला, हंसराज पारचा, राजन पाहिवाल, सुनील गहलोत, दीपक बिड़ला, राकेश गहलोत, नीरज चंदेल, संदीप कैशला, वासु सिलेलान, सुनील चंद्रा, जितेंद्र टांक, कमल डारिया, राजाराम चंद्रा, देवीदास धवन, पुनीत पाहिवाल, लक्की डारिया, पंकज बिड़ला आदि उपस्थित रहे। संचालन वासु सिलेलान और पूजा अर्चना पुजारी महेंद्र भूषण धवन ने कराई।
उधर, महर्षि वाल्मीकि कुटी आश्रम में पंडित रवि पाठक ने वाल्मीकि जागरण की पूजा अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यज्ञमान प्रदीप मायूस सपत्नीक रहे। जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक चंद्रा, विशिष्ट अतिथि पालिका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नरेश महरौलिया ने किया। पंडित दिनेश पाठक, पंडित रवि पाठक ने भजन संध्या का शुभारंभ किया। पंकज नामदेव, दादा लाल सिंह लचक, निशांत पाठक, माही कटारिया, नीरज तूफानी, सचिन नामदेव, वासु भंवरा ने महर्षि वाल्मीकि के भजनों से देर रात तक समा बांधे रखा। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा, सभासद सपन मित्तल, पंकज गुप्ता, रोबिन गर्ग, विजय पाठक, राधेश्याम पारचा, विपिन चंदेल, नीरज चंदेल, अशोक पारचा, राजकुमार, दिनेश गहलोत, संतोष बिड़ला, देवेंद्र धीगान, मनोज महरौलिया, जनेश पारचा, धीरज पारचा आदि उपस्थित रहे।
जागरण में भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
जलालाबाद। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि नवयुवक संघ ने शनिवार की रात जागरण का आयोजन किया। भाजपा नेता जनेश्वर सैनी व सभासद अशोक कोरी ने फीता काटकर ज्योति प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। देवबंद, देहरादून, सहारनपुर व शामली के भजन गायकों ने भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार सुबह हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर तेज सिंह पाहिवल, शिव कुमार, गोविंद राम, सुरेश, संदीप, राजेश, सुनील कुमार, संजय, राधेश्याम पाहिवाल, राहुल आदि का सहयोग रहा।
शामली मोहल्ला नंद प्रसाद में महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित जागरण में बोलते दिने?- फोटो : SHAMLI
शामली मोहल्ला नंद प्रसाद में महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित जागरण में भजन प्रस्त?- फोटो : SHAMLI