शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने शनिवार को शहर में सरकार विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी और महामंत्री प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में वीवी इंटर कालेज शामली से मशाल जुलूस शुरू कर मंडी गांधी पार्क में पहुंचा। सभा का आयोजन कर सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों की आलोचना की। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष विनय त्यागी, जिला मंत्री प्रवेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पूर्व प्रवक्ता महेश चंद्र गुप्ता, रविंद्र कुमार प्रवक्ता, ऋषिपाल मलिक, सुरेंद्र पांडेय, रामकिशन ने सरकार पर अविवेक पूर्ण निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए भर्त्सना की।
विद्यालयों के संचालन के समय के आदेश को संविधान के विरुद्ध बताया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा लागू करने, स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने आदि मांगें रखी। मौके पर पंकज कुमार, अशोक कुमार, अंकित, अमित चौहान, सत्येंद्र गौतम, रंजीत कुमार यादव, नवीन कुमार, नरेशपाल तोमर, बीके त्रिपाठी, रमाकांत राजवंशी, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।