फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ से ज्यादा एक्सपोर्ट शामली का है : सुरेश राणा

विज्ञापन
शामली दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुुरेश राणा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश को क्राइम के स्थान पर विश्वविद्यालय एवं एक्सपोर्ट के नाम से जाना जाने लगा है। 100 करोड़ से ज्यादा एक्सपोर्ट शामली जिले का है। जिले में एक्सपोर्ट और अच्छे तरीके से हो और आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में बैंक्वेट हाल सभागार में वाणिज्य, एक्सपोर्ट्स कॉनक्लेव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भाजपा की उपलब्धि गिनवाई। कहा कि सरकार लगातार विकास के रास्ते खोल रही है, जिसमें 800 करोड़ की लागत से बिजलीघर का निर्माण हो रहा है। 40 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा। जिले में पीपीपी मॉडल पर जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित होगा। मुख्यमंत्री जनपद को पीएससी कैंप, मेडिकल कॉलेज भी सौगात देकर जाएंगे। उन्होंने जिले के उद्यमियों को पीपीपी माडल में मेडिकल कालेज स्थापना कराने का न्यौता दिया।
वाणिज्य उत्सव में शाइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा सरकार ने पूरे प्रदेश में उद्योग और निवेश का माहौल बनाया है। उद्यमियों- व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की है। उद्यमी परविंद्र कुमार जैन ने मेरठ के अफसरों द्वारा शामली के उद्यमियों को छूट न दिए जाने का मु्द्दा उठाया। मंत्री ने जिले के प्रमुख उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख उद्यमियों द्वारा स्टाल लगाई। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत लोह कला के उत्पाद की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग बनवारी लाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र कुमार उद्योग जगत से आईआईए अध्यक्ष अनुज गर्ग, आलोक जैन, अशोक बंसल, साइमा महासचिव अमित जैन, अपूर्व जैन, आयुष बंसल, रोहित गर्ग, वरुण जैन, टिकौला शुगर मिल के निदेशक निरंकार स्वरूप आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
गंदेवड़ा संगम को विकसित करने के लिए उद्यमियों को दिया न्योता
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गंदेवड़ा संगम को और अधिक विकसित करने के लिए जिले के उद्यमियों को सहयोग देने विकसित करने का न्योता दिया है। कहा कि उद्यमी अपनी फर्म के नाम श्रद्धालुओं के बैठने के लिए टीन शेड, बेंच और दूसरी सुविधा उपलब्ध करा सकते है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य को गंदेवड़ा संगम पर जिले के उद्यमियों की अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित करने के निर्देश दिए।

शामली दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते उद्यमी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें