फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने धरना दे रहीं आंगनबाड़ियों के बैनर छिनवाए

Thu, 15 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी  कल्याण समिति के आह्वान पर आंगनबाड़ियों ने अपनी मांगों को लेकर  कलक्ट्रेट में एडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। उनको उठाने को लेकर एसडीएम सदर एमपी सिंह एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ आंगनबाड़ी कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


एसडीएम सदर के साथ आए सुरक्षा    कर्मियों ने बैनर उतारने का प्रयास किया। जिस पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में उतारा गया बैनर एसडीएम ने वापस कराया।

बुधवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण समिति एवं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी अपनी मांगों को लेकर संघ के जिलाध्यक्ष  सुरेशपाल   राणा के नेतृत्व में  कलक्ट्रेट में पहुंचकर एडीएम भरत पांडे के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। धरने की सूचना पर एसडीएम सदर एमपी सिंह सुरक्षा कर्मियों को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम ने आंगनबाड़ियों को कलक्ट्रेट से बाहर धरना देने के लिए कहा। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को धरना स्थल पर लगा बैनर उतारने के निर्देश दिए। जिस पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध के बाद आंगनबाड़ी धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान एसडीएम एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

एसडीएम ने सुरक्षा कर्मियों से बैनर वापस करा दिया। मुख्यमंत्री के नाम आंगनबाड़ी कर्मियों ने 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम भरत पांडे को सौपा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता देवी समेत कई आंगनबाड़ी मौजूद  रहीं। आंगनबाड़ी अपनी मांगों को लेकर 18 सितंबर को लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें