फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरान पड़े विद्यालय, नामांकन के भी लाले

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन कन्या जूनियर हाई स्कूल में कार्य करती प्रधानाध्यापिका व शिक्षिकाएं? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
वीरान पड़े विद्यालय, नामांकन के भी लाले
विज्ञापन

शामली। जनपद में परिषदीय विद्यालय खुले हुए तो हैं, लेकिन विद्यार्थी न होने से सूने पड़े हुए हैं। कोरोना संक्रमण काल में विद्यार्थियों को विद्यालयों में आने की मनाही है। नामांकन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से अभिभावक नामांकन कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षकों का दावा है कि अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। इसके बाद भी पिछले साल की तुलना में इस बार नामांकन की गति बहुत धीमी चल रही है। इसकी वजह कोरोना संक्रमण बताई गई है। सोमवार को अमर उजाला ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की स्थिति की पड़ताल की। पेश है रिपोर्ट...
प्राथमिक विद्यालय लिलौन नंबर दो
नामांकन हुए पांच
प्राथमिक विद्यालय लिलौन नंबर दो के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में इस समय करीब 165 विद्यार्थी हैं। अब तक मात्र पांच नामांकन हुए हैं। जिनमें कक्षा एक में एक विद्यार्थी का, कक्षा दो में दो और तीन व चार में एक-एक विद्यार्थी का नामांकन हुआ है। नामांकन के लिए अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। पिछले साल जुलाई माह तक करीब 45 नामांक हो चुके थे। इस बार अभिभावक कोरोना की वजह से अभी नामांकन कराने में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। 30 सितंबर तक नामांकन करने का समय है।
विज्ञापन

आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक
नामांकन हुए 15
आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन नामांकन किए जा रहे हैं। नामांकन के लिए अभिभावकों से विभिन्न माध्यमों से संपर्क किया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर भी मेसेज भेजे गए हैं। इसके बाद भी अभी तक कक्षा एक में 15 बच्चों के नामांकन हुए हैं। पिछले साल जुलाई में करीब 45 बच्चों के नामांकन हो चुके थे। नामांकन कराने के लिए अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
कन्या जूनियर हाईस्कूल लिलौन
नामांकन हुए 40
कन्या जूनियर हाईस्कूल लिलौन में दोपहर 12 बजे प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से नामांकन किए जा रहे हैं। अब तक करीब 40 नामांकन हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर नामांकन कक्षा-6 में हुए हैं। कक्षा सात व आठ में दो तीन नामांकन हुए हैं। पिछले साल 23 जुलाई तक 103 से अधिक नामांकन हो चुके थे। कोरोना की वजह से इस बार नामांकन कम हो रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि अगले महीने नामांकन ज्यादा होंगे। इसके लिए अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। पर्चे भी वितरित किए गए हैं। नामांकन के लिए प्रवेश फार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभिभावक फार्म भरकर जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षक-शिक्षिकाएं अभिभावकों से लगातार संपर्क कर रही है। विद्यालयों में 30 सितंबर तक नामांकन होंगे। - सुधीर कुमार, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा।

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन प्राथमिक विद्यायल न02 में मौजूद शिक्षक व शिक्षिकाएं- फोटो : SHAMLI

शामली के गांव लांक में आदर्श प्राथमिक विद्यालय बच्चों के बिना वीरान पड़ा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें