फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी रही बंद, किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
कैराना में जनपद न्यायालय के बाहर सैनिटाइज करते पालिका कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कचहरी रही बंद, किया गया सैनिटाइज
विज्ञापन

शमली, कैराना। कैराना कोर्ट परिसर में चार दिन पहले हुई सैंपलिंग में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिला एवं स़त्र न्यायाधीश के आदेश पर सोमवार को कोर्ट परिसर पूरी तरह बंद रहा। परिसर में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
23 जुलाई को कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेंडम सैंपल लिए थे। रविवार को एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आ गई थी, जिसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. अजय कुमार ने आदेश जारी किए थे, जिसमें अवगत कराया था कि कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर सोमवार व मंगलवार को कोर्ट को बंद रखा जाएगा तथा इस दौरान पूरे परिसर एवं कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जाएगा। सोमवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने कोर्ट परिसर, कार्यालयों व अधिवक्ताओं के चैंबरों को सैनिटाइज किया। मंगलवार को भी कोर्ट परिसर बंद रहेगा तथा परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 53 लोगों के रेंडम सैंपल लिए
कैराना। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोर्ट परिसर व सरकारी अस्पताल में 53 लोगो के रेंडम सैंपल लिए। ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैराना कोर्ट परिसर व सरकारी अस्पताल में 53 लोगो के रेंडम सैंपल लिए है, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आने की संभावना है। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें